Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : प्रस्तावित थी CM योगी की जनसभा, इस कारण हो गई निरस्त

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुड़की: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुड़की आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार शाम चार बजे रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के समर्थन में नेहरू स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करना था।

योगी के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन और भाजपाइयों की ओर से शुक्रवार सुबह से तैयारियां जोरों पर थीं। साथ ही पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था से लेकर रूट प्लान और ड्यूटी चार्ट भी तैयार किया गया था।

वहीं, भाजपाइयों की ओर से नेहरू स्टेडियम में मंच से लेकर जनता के बैठने के लिए टेंट लगाने की तैयारियां की जा रही थीं लेकिन शाम करीब पांच बजे सूचना पहुंची कि सीएम योगी का शनिवार होने वाले कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

इससे पुलिस-प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। वहीं, कार्यक्रम निरस्त होने के पीछे चुनाव प्रचार की समय बाध्यता बताई जा रही है। शाम करीब पांच बजे चुनाव प्रचार और सभाओं पर रोक लग जाएगी इसके चलते कार्यक्रम निरस्त हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें