Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

प्रचार के अंतिम दिन CM धामी के गढ़ खटीमा पहुंचीं प्रियंका गांधी, भरेंगी हुंकार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राजनीतिक दल एक भी सैकेंड खाली नहीं गंवाने देना चाहते हैं। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दल पूरा जोर लगा रहे हैं। शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। हर ओर प्रत्याशियों का सन्नाटा होगा। 14 फरवरी को जनता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी।

वहीं बता दें कि आखिरी दिन उत्तराखंड के कुमाऊं में भाजपा और कांग्रेस के सर्वोच्च नेता पहुंचेंगे। आज सीएम धामी के क्षेत्र खटीमा में प्रियंका गांधी पहुंची है। अंतिन दिन प्रियंका गांधी हुंकार भरेंगी और जनता से वोट की अपील करेंगी। वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर में पीएम मोदी भी आ रहे हैं। खटीमा में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए काफी लोग जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी मंगलौर में आए थे और काजी के पक्ष में वोट की अपील कर गए थे। वहीं पूर्व तीन फरवरी को प्रियंका ने दून में कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र लांच किया था। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल सभा से लोगों को संबोधित किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के मुताबिक उत्तराखंड में किसी चुनावी जनसभा को वह पहली बार संबोधित करेंगी। दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्द्वानी में रैली को संबोधित करने के साथ योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें