Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बड़ी खबर: बंदरों के झुंड ने महिला को घेरा, छत से नीचे गिरकर मौत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

बंदरों को भगाने के लिए छत पर चढ़ी महिला को बंदरों के झुंड ने घेर लिया। घबराकर महिला जैसे ही पीछे हटी उसका पैर फिसल गया और नीचे आ गिरी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन महिला को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मुरादाबाद जिले के रामपुर क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी राजीव चौहान की पत्नी मोनिका चौहान (32) शुक्रवार सुबह बंदरों को भगाने के लिए छत पर चढ़ी थी। छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने महिला को घेर लिया। महिला घबराकर जैसे पीछे हटी उसका पैर फिसल गया। महिला छत से नीचे आंगन में आ गिरी। महिला के नीचे गिरने से उसके सर में गंभीर चोटें आई।

महिला की आवाज सुनकर परिवार के लोग आननफानन महिला को निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने महिला का बिना कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शाहबाद कस्बे और ग्रामीण इलाकों में भी बंदरों के कारण कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग पूर्व में गंभीर चोटिल भी हो चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें