Dehradun NewsHighlight

बंशीधर भगत ओडियो VIRAL मामले में भाजपा का बयान, ये बिल्कुल झूठ, कांग्रेस की साजिश

devbhoomi news

देहरादून : बीते दो दिनों से उत्तराखंड का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो भाजपा के सबसे बुजुर्ग मंत्री कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का है। वहीं चुनाव से तीन दिन पहले इस तरह का ऑडियो वायरल होने से भाजपा में सनसनी फैल गई। वहीं कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लेना शुरु कर दिया है।

बता दें कि अब इस मामले में भाजपा की तरफ से बयान जारी किया गया है। बीजेपी ने इस साफ तौर पर कांग्रेस की साजिश बताया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि ये कांग्रेस षडयंत्र है। कांग्रेस हमेशा से षडयंत्र करती है..और एक बार फिर से उन्होंने षड्यंत्र करना शुरू कर दिया है।

रविंद्र जुगरान ने कहा कि बंशीधर भगत का नाम लेकर जो ऑडियो वायरल किया जा रहा है वह बिल्कुल झूठा है। ये कांग्रेस की साजिश हैं।भाजपा नेेता का कहना है कि चुनाव के बाद बहुत गंभीरता से इस मामले को बीजेपी लेगी और इस षड्यंत्र का पर्दाफाश भी भाजपा करेगी। उनके अनुसार जो लोग इस षड्यंत्र में शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी बीजेपी द्वारा कराई जाएगी।

रविंद्र जुगरान ने ने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने साजिश रची है बल्कि हार के डर से कांग्रेस ये कर रही है। कहा कि हम कांग्रेस की घोर निंदा करते हैं। वह ऐसी साजिशों से बाज आए वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें