Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : ऑडियो मामले में कांग्रेस का BJP पर हमला, भगत को बताया रावण

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने ऑडियो और वीडियो को भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के मंत्री बंशीधर भगत का ऑडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर मंत्री महिलाओं से सौदेबाज़ी करते हैं। मंत्री महिलाओं से अभद्र भाषा मे बात करते हैं। यह बेहद शर्मनाक हरकत है।

मंत्री रेखा आर्य पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंत्री ने एक्सपायरी खजूर गर्भवती महिलाओं को बंटवा दिए। महिलाओं के स्वास्थ्य से बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के वीडियो को लेकर भी कहा कि भाजपा की हार का दावा कर रहे हैं। गौरव वल्लभ ने बंशीधर भगत को रावत बताया।

डॉ. मोहम्मद शमा ने भाजपा के विधायक महेश नेगी मामले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक महिला लगातार कह रही कि उसकी बेटी के पिता महेश नेगी हैं, लेकिन सरकार बार-बार उनको बचा रही है। वहीं, उन्होंने भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री के मामले भी उठाया। उन्होंने कहा कि उन पर भी महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपमान भाजपा का चरित्र और संस्कृति है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें