Big NewsDehradun News

VIDEO : सीएम शिवराज चौहान के बयान से खुश हुई कांग्रेस, धीमे से बोले- उत्तराखंड में तो BJP….

देहरादून : एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। एक के बाद एक कर शिवराज चौहान उत्तराखंड में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिवराज एक शख्स को यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति के बारे में बता रहे हैं. इस वीडियो को कांग्रेस समर्थक सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और शिवराज के कथन को बीजेपी की कमजोर स्थिति की स्वीकारोक्ति बता रहे हैं.
वायरल वीडियो में शिवराज एक शख्स से बात करते नजर आ रहे हैं और जो बात उन्होंने कही उससे कांग्रेस खुश हुई। इस दौरान वह शख्स उनसे उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति के बारे में सवाल करता है. जिसके जवाब में शिवराज कहते हैं, ‘मुझे तो लगता है यूपी में कोई संदेह नहीं है. उत्तराखंड में भी बीजेपी है. लेकिन थोड़ा मुकाबला है’. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस भाजपा पर निशाना साध रही है और दोनों चुनावी राज्यों में भाजपा की स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है.
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें