Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : लाखों की ठगी के मामले में साइबर सेल और एसटीएफ की बड़ी कारवाई, बिहार से दो गिरफ्तार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस ने एक बार फिर दूसरे राज्य में जाकर साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ लगातार लोगों के साथ ठगी करने के वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस कई बदमाशों और ठगों को गिराफ्तार कर चुकी है।

ऐसे ही एक और मामलों में एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने लाखों की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने 25 लाख की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। उनको शेखपुरा बिहार में रेड कर 2 को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के पास से फर्जी सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट, कैश, जाली डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। साइबर पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाशा पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। उनके बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें