Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : बेटे का बर्थडे मनाने के बाद मातम में बदली खुशियां, हादसे में पिता समेत दो की मौत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

चम्पावत: चम्पावत में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोड़कर लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी आठ घंटे बाद मिल सकी। ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन बुधवार को था। जन्मदिन मनाने के बाद रात में डूंगर सिंह मेहमानों को छोड़ने के लिए कार से मूलाकोट गए थे।

वहां से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में डूंगर सिंह (30) पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह (26) पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए।

रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह ने होश आने पर बृहस्पतिवार सुबह फोन कर घटना की सूचना पत्नी को दी। तभी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें