Big NewsBjp UttarakhandNainital NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर : 32 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी से बेदखल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022नैनीताल : भाजपा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भीमताल, रामगढ़, धारी और ओखलकांडा मंडल में 32 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में होने के चलते निष्कासित किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की ओर से इसकी सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार भीमताल मंडल से युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह संभल, रविन्द्र कर्नाटक, पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कैलाश संभल, पूर्व मंडल मंत्री लक्ष्मण संभल, रामगढ़ मंडल से मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ढ़ैला, महामंत्री शेर सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरीश आर्या, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा भरत सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व चन्द्र बल्लभ जोशी को निष्कासित किया है। धारी मंडल से मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, जिला उपाध्यक्ष रघुदत्त जोशी, महामंत्री दीप चन्द्र मेलकानी, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र बेलवाल, सोशल मीडिया प्रभारी लाखन मेहरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पीतांबर मेलकानी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल आर्या को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

इसी के साथ ओखलकांडा मंडल से मंडल महामंत्री आलम नगदली व इंद्र कुमार मेलकानी, शक्ति केन्द्र संयोजक यशवंत बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चतुर बोरा, मंडल उपाध्यक्ष धन सिंह गौलाकोटी व हरीश गंगोला, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंदन सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकाश बोरा, पूर्व मंडल महामंत्री खीम बिष्ट को निष्कासित किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें