Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarkashi News

उत्तराखंड: पुलिस जवान ने बचाई शिक्षक की जान, रात के अंधेरे में पहुंचाया अस्पताल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के स्लोगन मित्रता सेवा सुरक्षा को पुलिस के जवान कई बार सही साबित कर चुके हैं। देवभूमि की मित्र पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ अपने मानवीय कार्यों के लिए देशभर में जानी जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी जिले में सामने आया है। मोरी में पुलिस का जवान सहायक अध्यापक के लिए देवदूत बनकर सामने आया।

मोरी थाने में नियुक्त पुलिस जवान सुनील मैठाणी की पोस्टल बैलेट में ड्यूटी लगी हुई थी। 5 फरवरी को को उनकी पोलिंग पार्टी पोस्टल मतदान करवाने के बाद उत्तरकाशी मोरी के सदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम ताल्लुका, जहां इस वक्त भारी बर्फबारी का मौसम है। सभी पैदल ही वापस आ रहे थे। शाम के समय लगभग चार बजे पोलिंग पार्टी के मतदान अधिकारी प्रथम सहायह अध्यापक प्रेम सिंह, हार्ट रोगी हैं, की अचानक तबीयत बिगड़ने से वह रास्ते में पार्टी से पिछड़ने लगे। कुछ देर में वह पूरी तरह से बर्फीले रास्ते में ही लड़खड़ा कर गिर गए।

ऐसे में जवान सुनील मैठाणी ने पीठासीन अधिकारी से अनुमति लेकर उनको नेटवर्क विहीन बर्फीले क्षेत्र रात के अंधेरे में मोबाईल की रोशनी में अदम्य साहस और बहादूरी का परिचय देते हुये किसी तरीके से ररात को 10 तक मुख्य मार्ग में लाया गया। जिसके बाद उहें सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

अध्यापक प्रेम सिंह पुलिस जवान की बहादूरी व अदम्य साहस के कायल हो गये। उन्होंने जान बचाने के लिए पुलिस जवान का आभार व्यक्त कर आजीवन ऋणी रहने की बात कही। उनके द्वारा पुलिस जवान के हौसला अफजाई के लिए पुलिस अधिकारियों को एक भावुक पत्र भी प्रेषित किया गया।

एसपी पीके राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने पुलिस जवान सुनील मैठाणी की सराहना करते जवान को 5000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने जवान की सराहना करते हुए कहा कि यह विभाग के लिए बहुत बड़ी बात है और सभी जवानों को इसी तरह मानवता का परिचय देना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें