National

VIDEO : IPS से बोला ठेलेवाला- चालान काटोगे क्या, IPS ने कहा- चालान काहे काटेंगे, मूंगफली नहीं खा सकते क्या?

IPS Subhash Dubey

वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक मूंगफली वाला आईपीएस से कहा है कि चालान काटोगे तो आईपीएस हंसकर कहते हैं कि क्यों मूंगफली नहीं खा सकते है। बता दें कि आईपीएस सुभाष दुबे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. सोशल मीडिया पर आजकल उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं. कई वीडियो में वे सड़क किनारे आम लोगों से बातचीत करते नजर आते हैं. इन वीडियोज पर काफी लोगों ने तारीफ भरे कमेन्ट किए हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने उन पर सवाल भी उठाए हैं.

हाल में उनका एक वीडियो वायरल हुआ इसमें वह मूंगफली खाने पहुंचते हैं तो मूंगफली बेच रहा युवक उनसे पूछता, चालान काटोगे क्‍या? इस वीडियो को यूट्यूब पर 83 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. वहीं उनके वाराणसी के लोगों से बात करते हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं. वह लोगों के बीच कंबल वितरित करते हुए भी दिख रहे हैं.

फिलहाल सुभाष दुबे इस समय वाराणसी में पोस्‍टेड हैं. वाराणसी में वह एडिशनल कमिश्‍नर के पद पर पर कार्यरत है. जो वीडियो उनका वायरल हो रहा है, उसमें वह संदीप गुप्‍ता नाम के मूंगफली बिक्रेता से मूंगफली खरीदने पहुंचते हैं, इतने में तपाक से संदीप बोल पड़ते हैं, चालान काटेंगे क्‍या? इस पर सुभाष दुबे बोलते हैं, क्‍यों मूंगफली नहीं खा सकते क्‍या, मूंगफली खाने आए हैं चालान काटने नहीं?

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें