Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कांग्रेस लगातार ले रही एक्शन, अब इन 6 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। इसीके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ करने वाले नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है, तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाय।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें