HighlightNainital News
सरोवर नगरी नैनीताल में फिर बर्फबारी, देखिए मनमोहक video


नैनीताल : पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी, चकराता समेत उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थल जन्नत से कम नजर नहीं आ रहे हैं। यहां फिर से बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फ की सफेद चादर में लिपटी वादियां बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। मसूरी के पास धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा में आज सुबह ताजा हिमपात हुआ है। इसी के साथ नैनीताल में भी फिर से बर्फबारी हुई है।
बता दें कि आज फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। दून में देर रात बारिश हुई। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पहले की तो बर्फ़ अभी तक पिघली भी नही फिर पुनः हिमपात शुरू हो गया है। जिससे तापमान में भारी गिरावट आ गयी है। ठंड बड़ने लग गयी है।
https://youtu.be/UeXyVo6QGvg