Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कांग्रेस ने 2 पूर्व विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : कांग्रेस ने फिर से अपने दो पूर्व विधायकों पर कार्रवाई की. बीती शाम को कांग्रेस ने प्रत्याशियों का विरोध करने वाले दो पूर्व विधायकों पर एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीती शाम कांग्रेस ने पूर्व विधायकों तसलीम अहमद और नारायण राम आर्य को पार्टी से साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है।

कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अनुशंसा के बाद प्रदेश पूर्व विधायक तस्लीम अहमद और जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के अनुशंसा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

आपको बता दें कि इससे पहले महामंत्री लक्ष्मी राणा, प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण व राजीव कंडारी, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निकाला गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें