Big NewsNational

देश की आज की सबसे बड़ी और बुरी खबर, भारतीय सेना के 7 जवान शहीद

देश की आज की सबसे बड़ी और बुरी खबर है। बता दें कि देश ने आज 7 जवानों को खो दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नॉर्थ ईस्‍ट के अरुणाचल प्रदेश में रविवार को हुए हिमस्खलन में भारतीय सेना के 7 जवानों के शहीद होने की खबर है. घटना रविवार की है और सोमवार को एक रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में उन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. हादसे की वजह हिमस्खलन बताई जा रही है।

इस घटना के बारे में भारतीय सेना की ओर से आध‍िकार‍िक बयान भी जारी क‍िया गया है. सभी जवानों के पार्थिव शरीरों को बरामद करने की पुष्‍ट‍ि करते हुए कहा है क‍ि 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित कामेंग सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के कारण मौसम खराब था. हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था. इसमें सेना के सात जवान दब गए थे. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें