Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पौत्र ने दी BJP को चेतावनी, कहा भाजपाई मुख्यमंत्रियों की खोलूंगा पोल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पंडित दीनदयाल उपाध्याय। यह वह नाम है, जिन्होंने जन संघ की स्थापना की, जो आज की भारतीय जनता पार्टी है। आज उन्हीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पौत्र ने भाजपा को चुनौती दी है। ऐसी चुनौती, जिसने भाजपा को बैकफुट ला दिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रपौत्र चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय ने भाजपा को सीधेतौर पर यह चुेतावनी दी है कि अगर पूर्व सीएम हरीश रावत पर व्यक्तिगत हमला किया, तो वो भाजपा के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों की पोल खोल देंगे।

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय ने कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो वो भाजपा के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के करप्शन का ब्योरा सार्वजनिक कर देंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि कई राष्ट्रीय नेताओं और उत्तराखंड के भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को उन्होंने प्रत्यक्ष देखा है। उनके पास पुख्ता प्रमाण भी हैं।

चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय ने दावा किया कि अगर भाजपा ने अपनी हरकतें बंद नहीं की, तो वो सभी साक्ष्यों को सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने कहा कि अभिलेखीय-साक्ष्यों की सत्यता के लिए वह सभी भाजपाईयों का लाई-डिटेक्टर और नारको-टेस्ट कराने की मांग सक्षम प्राधिकरण से करेंगे। उपाध्याय पूर्व सीएम हरीश रावत के मुख्य सलाहकार हैं। वह राज्य के एडीशनल एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। उपाध्याय ने भाजपा को उसके 2017 के घोषणा पत्र पर सार्वजनिक-बहस की भी चुनौती दी है।

उनके इस बयान पर अब तक भाजपा का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, यह देखने वाली बात होगी कि अब तक भाजपा जिस तरह से हरीश रावत को निशाना बना रही थी। इस चेतावनी के बाद उस पर क्या असर पड़ेगा। उनके बयानों के बाद भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में भी चर्चाएं होने लगी हैं। लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि जिय व्यक्ति ने जन संघ और भाजपा को खड़ा किया है, आज उन्हीं के पौत्र भाजपा को बेनकाब करने की चेतावनी दे रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें