Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : BJP को इनकी चेतावनी, हरदा को किया तंग तो, खोल दूंगा खंडूरी से धामी तक की पोल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रपौत्र चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय ने भाजपा को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने खुला ऐलान किया है कि अगर भाजपा ने हरीश रावत पर व्यक्तिगत हमले बंद नहीं किए, तो वो भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की पोल खोल देंगे।

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र उपाध्याय ने कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो वो भाजपा के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के करप्शन का ब्योरा सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि कई राष्ट्रीय नेताओं तथा उत्तराखण्ड के भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को उन्होंने प्रत्यक्ष देखा है।

उन्होंने कहा कि उनके पास सारे प्रमाण पत्र हैं। उन अभिलेखीय-साक्ष्यों की सत्यता के लिए वह सभी भाजपाईयों का लाई-डिटेक्टर व नारको-टेस्ट कराने की मांग की सक्षम प्राधिकरण से की जाएगी। उपाध्याय पूर्व सीएम हरीश रावत के मुख्य प्रमुख सलाहकार हैं। वह राज्य के एडीशनल एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। उपाध्याय ने भाजपा को उसके 2017 के घोषणापत्र पर सार्वजनिक-बहस की भी चुनौती दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें