Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPithoragarh NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

राजनाथ सिंह पर चढ़ा पुष्पा का खुमार, कहा- अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, ये ना झुकेगा, ना रुकेगा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

गंगोलीहाट : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगलवार को पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में पहुंचे और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर धामी की जमकर तारीफ की और साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि न इनकी कोई नीति है, न इनकी कोई नियत और न इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ  सिंह  ने पुष्पा फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल एक फिल्म और उसका डायलॉग काफी चर्चाओं में है जिसका नाम है पुष्पा। राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह क सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की बल्कि इससे पहले भी

राजनाथ सिंह सीएम धामी की ताबड़तोड़ तारीफ कर गए। राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को धाकड़ बल्लेबाज भी बताया और धाकड़ गेंदबाज भी।

https://youtu.be/icJYY8_7q2E

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें