HighlightNainital News

नैनीताल : जंगल में फिर मिला हाथी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

devbhoomi news

हल्द्वानी- उत्तराखंड में लगातार हाथियों के शव बरामद हो रहे हैं जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें एक के बाद एक कर अब तक अलग अलग रेंजों से हाथियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। ताजा मामला हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज का है जहां फिर से हाथी का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार बीमारी से हाथी की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मृतक हाथी की उम्र 50 वर्ष आंकी गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत कैसे हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें