Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : चुनाव में फिर खलल डाल सकता है मौसम, दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के कारण जहां आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, चुनावी माहौल में भी राजनीतिक दलों और निर्दलीय नेताओं के चुनाव प्रचार में खलल पड़ गया था। पिछले दो तीन दिनों से मौमस साफ हुआ तो चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया। लेकिन, अब एक बार फिर मौसम चुनाव में खलल डाल सकता है।

प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। 2500 मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी होगी।

10 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी से बंद 21 सड़कों को अब तक नहीं खोला जा सका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें