Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

जानिए सहसपुर और विकासनगर सीट पर कौन सा प्रत्याशी चुनाव खर्च में अव्वल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : पार्टियां चुनाव प्रचार में जोरों शोरों से जुटी हुई है। डोर टू डोर जाकर वोट की अपील की जा रही है। ऐसे में बैनर पेम्प्लेट्स से लेकर साफा और कार्यकर्ताओं के खाने पीने का खर्चा होना लाजमी है। लेकिन प्रत्याशी को एक एक रुपये का हिसाब देना होता है। ऐसे में निर्वाचन व्यय की टीम ने रविवार को सहसपुर और विकासनगर के प्रत्याशियों के खर्च की जांच की जिसमे सबसे आगे सहसपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा सबसे आगे हैं जिन्होंने अब तक करीब साढ़े 12 लाख रुपये खर्च किए हैं।

वहीं बात करें विकासनगर सीट की तो यहां खर्च करने में अव्वल भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान हैं. जानकारी मिली है कि मुन्ना सिंह चौहान ने अब तक करीबन साढ़े 7 लाख रुपये खर्च किए हैं। बात करें सहसपुर सीट की तो भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने करीब 8 लाख रुपये खर्च किए और वो दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर हैं आप प्रत्याशी जिन्होंने अब तक 6 लाख रुपये से अधिक का खर्च किए।

वहीं यहां दो प्रत्याशियों का खर्च 3 से साढ़े 3 लाख रुपये के बीच और बाकी प्रत्याशियों का खर्च 11 हजार से करीब सवा 2 लाख रुपये के बीच है। वहीं विकासनगर में कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात सिंह भी करीब साढ़े 7 लाख रुपये के करीब अब तक खर्च कर चुके हैं। इसमे निर्दलीय प्रत्याशी गुरमेल सिंह सबसे पीछे हैं वो अब तक 6.42 लाख रुपये से अधिक खर्च कर चुके हैं। शेष प्रत्याशियों का खर्च यहां 35 हजार रुपये से पौने दो लाख के बीच है।

सहसपुर सीट में खर्च में सबसे आगे चल रहे प्रत्याशी

प्रत्याशी,  खर्च (रु. में)

आर्येंद्र शर्मा, 12.43 लाख

सहदेव सिंह पुंडीर, 8.20 लाख

भरत सिंह, आप, 6.02 लाख

कमरुद्दीन, सीपीआइ (एम), 3.68 लाख

देवेश्वर के भट्ट, राज्य स्व.पा., 3.10 लाख

अमित यादव, सपा, 2.38 लाख

विकासनगर सीट में कौन प्रत्याशी खर्च में सबसे आगे

मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा, 7.47 लाख

नवप्रभात, कांग्रेस, 7.41 लाख

गुरमेल सिंह, निर्दलीय, 6.42 लाख

प्रवीण कुमार, आप, 1.82 लाख

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें