Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : भाजपा ने किया चार धाम का अपमान, कांग्रेस बनाएगी अलग मंत्रालय

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा पर चार धाम का अपमान करने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गांधी परिवार पर निशाना सोधते हुए उनको चार धाम कहा था, जिस पर गौरव वल्लभ ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार धाम, चार काम का प्रदेश में अलग से विभाग बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग का अलग से सचिव की नियुक्ति की जाएगी। उस विभाग की मोनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि चार काम के हर कार्यों का विवरण जारी किया जाएगा। चार धाम, चार काम का अलग से कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। गौरव वल्लभ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने आस्था से खिलवाड़ किया है और राज्य के तीनों मुख्यमंत्रियों के मुंह मे दही जम गई है। जनता जवाब चाहती है।

उन्होंने एम्स में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एम्स जैसे संस्थान में भी भ्रष्टाचार किया है। कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। दवाइयों के नाम पर भाजपा सरकार ने भरष्टाचार करने का काम किया है।

आरोप लगाया कि सरकार के कारण मरीजों ने दम तोड़ा। अपने फायदे के लिए लोगों की जान जोखिम में डाली गई। खनन प्रेमी सरकार ने चार धाम का अपमान किया। प्रदेश को खोद कर रख दिया है। गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंडियत स्वाभिमान को लौटाने का काम करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें