HighlightNational

BJP नेता और पूर्व CM की पत्नी का दावा, ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं 3% तलाक

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का अजीबो गरीब बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुंबई में गढ्ढे और ट्रैफिक काफी बड़े मुद्दे हैं.

अमृता फडणवीस ने कहा कि शहर में 3 फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम से होते हैं क्योंकि वे अपने परिवार को वक्त नहीं दे पाते. उनका ज्यादा समय ट्रैफिक जाम में ही बर्बाद हो जाता है. देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा है कि मुंबई में ट्रैफिक जाम और गढ्ढे बहुत बड़ी समस्या है. मुंबई में 3 फीसदी तलाक का कारण शहर का ट्रैफिक जाम है.अमृता फडणवीस ने कहा कि मैं यह आम नागरिक के रूप में कह रही हूं. एक बार जब मैं बाहर जाती हूं तो मुझे गड्ढों, यातायात सहित कई मुद्दे दिखाई देते हैं. ट्रैफिक के कारण लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं और मुंबई में 3 फीसदी तलाक इसकी वजह से हो रहे हैं.

अमृता फडणवीस के आरोपों पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने पलटवार किया है. उन्होंने अपने जवाब में कहा कि हमने कभी दावा नहीं किया कि मुंबई की सड़कें चिकनी हैं, लेकिन जैसे ही हमें जानकारी मिलती है तो फौरन सड़कों की मरम्मत की जाती है. ट्रैफिक जाम के कारण लोग तलाक ले रहें हैं यह बयान गलत है. मेयर ने आरोप लगाया कि बीजेपी  फिलहाल मुंबई को बदनाम करने के लिए प्रचार कर रही है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें