Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बड़ी खबर : ये होंगे कांग्रेस के CM पद का चेहरा, राहुल गांधी ने किया ऐलान

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आखिरकार पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित कर दिया। चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस से सीएम का चेहरा होंगे। राहुल ने कहा कि चन्नी गरीब घर से हैं। उनके अंदर कोई अहंकार नहीं है। तीन महीने के कार्यकाल में हर किसी ने देख लिया। चन्नी गरीब जनता के लिए काम करते हैं। राहुल ने सिद्धू और सुनील जाखड़ की भी तारीफ की। कहा कि कांग्रेस के पास कई हीरे हैं। इन हीरों में से एक को चुनना आसान नहीं था। सिद्धू के खून में भी पंजाब दिखेगा।

राहुल ने कहा कि मुझसे कहा गया कि मुख्यमंत्री का निर्णय लेना है। ये मेरा निर्णय नहीं है। ये पंजाब का निर्णय है। मैंने कोई निर्णय नहीं किया। मैंने पंजाब के लोगों से पूछा। युवाओं से पूछा, प्रत्याशियों से पूछा, कार्यकर्ताओं से पूछा। जो निर्णय उन लोगों ने मुझे बताया वही आज मैं आपको बताने जा रहा हूं। ये पंजाब है। यहां के लोगों को अपना नेता स्वयं सुनना चाहिए और मेरा काम है आपकी आवाज को सुनना। आपका फैसला मेरे विचार से ज्यादा अहम है।

राहुल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कहा कि मुझे गरीब घर का बेटा ही मुख्यमंत्री चाहिए। जो गरीबों की आवाज बन सके। गरीबों के दर्द को समझ सके। मुझसे कहा गया कि मुख्यमंत्री का निर्णय लेना है। ये मेरा निर्णय नहीं है। ये पंजाब का निर्णय है। मैंने कोई निर्णय नहीं किया। मैंने पंजाब के लोगों से पूछा। युवाओं से पूछा, प्रत्याशियों से पूछा, कार्यकर्ताओं से पूछा। जो निर्णय उन लोगों ने मुझे बताया वही आज मैं आपको बताने जा रहा हूं। ये पंजाब है। यहां के लोगों को अपना नेता स्वयं चुनना चाहिए और मेरा काम है कि आपकी आवाज को सुनना। आपका फैसला मेरे विचार से ज्यादा अहम है।

राहुल गांधी बोले, हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। हर किसी को बोलने का अधिकार है। कई बार कुछ लोग बहुत ज्यादा भी बोल देते हैं। सभी नेता उसे भी सुनते हैं। ये भाजपा और अन्य दलों में नहीं दिखेगा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझे हीरों में से एक हीरा चुनने के लिए कहा था। ये आसान काम नहीं था। मैं नवजोत सिंह सिद्धू से 40 साल पहले मिला था। दून स्कूल में मैं था। रविवार को क्रिकेट का मैच था। उन्होंने बहुत अच्छा परफॉरमेंस दिया था। मैं उसी दिन उन्हें पहचान गया था। वह बहुत मेहनत करते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें