Big NewsUttarakhand Chamoli News

बड़ी खबर : इस दिन खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Badrinath

चमोली : हिन्दुओं के प्रसिद्ध तीर्थ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 8 मई को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट में खुलेंगे। जबकि गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा की तिथि 22 अप्रैल शुक्रवार है। नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में बसंत पंचमी के अवसर पर सादे धार्मिक समारोह में पूजा अर्चना और पंचाग गणना पश्चात राज परिवार, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों ने पंचाग गणना के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल मानकों का पालन किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो जायेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें