Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : इन बूथों पर तैनात होंगी CAPF की 60 से ज्यादा कंपनियां

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ की सुरक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश के 1842 संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कंधों पर होगा। इन बूथों पर चुनाव आयोग के आदेश पर पुलिस की ओर से सीएपीएफ की 60 से अधिक कंपनी तैनात की जाएंगी।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 1034 बूथ संवेदनशील और 808 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी के चिह्नित किए गए हैं। सबसे अधिक 400 संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथ ऊधमसिंह नगर जिले में हैं। इसके बाद हरिद्वार में 300 से अधिक और देहरादून में 200 से अधिक संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ हैं।

नैनीताल और पिथौरागढ़ में इस श्रेणी के बूथ 100 से अधिक हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ चिह्नीकरण की प्रक्रिया अभी चल रही है। डीजीपी ने बताया कि चुनाव के दौरान नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी बढ़ने की संभावना रहती है, इसके चलते राज्य की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

सीमाओं पर भी सीएपीएफ तैनात की गई है। नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश और हिमाचल से पूरा सहयोग लिया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस भी दोनों राज्यों को सहयोग कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें