Dehradun News

चुनावी शिकायतों का निस्तारण करने में इन 5 राज्यों में पहले नंबर पर उत्तराखंड

देहरादून : निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के लिए ‘सी विजल एप्लीकेशन’ लांच की गई थी जिसमे काम करने और समस्याओं का निस्तारण करने में उत्तराखंड पहले नंबर पर है। जी हां बता दें कि अभी तक 100 मिनट में शिकायतों का निस्तारण करने में 5 राज्यों में उत्तराखंड पहले नंबर पर है। वहीं बता दें कि उत्तराखंड के बाद पंजाब दूसरे स्थान पर, तीसरे पर उत्तर प्रदेश, चौथे पर गोवा व पांचवें स्थान पर मणिपुर है।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक उत्तराखंड में सबसे ज्यादा शिकायतें आई और सबसे ज्यादा समस्याओं का निस्तारण भी हुआ। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 17765 शिकायतें आई थीं जिनमें 16732 का निस्तारण हुआ है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के लिए सी विजल एप शुरू किया गया था। इसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण 100 मिनट के अंदर-अंदर करना होता है। अगर 100 मिनट के अंदर शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी से आयोग की ओर से जवाब-तलब किया जाता है। सी विजल एप पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए गूगल के प्ले स्टोर से सिटीजन एप डाउनलोड कर उसमें सी विजल आप्शन से शिकायत कर सकते हैं।

राज्य-शिकायतें-निस्तारण

  • गोवा, 263 ,104
  • मणिपुर, 152, 95
  • पंजाब, 4588, 4159
  • यूपी- 507, 281
  • उत्तराखंड, 17765, 16732
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें