Bjp UttarakhandDehradun NewsHighlightUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर, मेजर जनरल ने छोड़ा आप का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कम ही समय बचा है। 14 फरवरी को मतदान होगा और जनता नेताओं के भविष्य का फैसला करेगी। 10 मार्च को पता चल जाएगा कि सत्ता में कौन आया और निराशा हाथ लगी। लेकिन बता दें कि इससे पहले अभी तक नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है।

जी हां उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस से सामने आ रही है। बता दें कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका दिया है। आप नेता एवं मेजर जनरल (सेनि) सीके जखमोला ने आज आप का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने उनको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें