Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

चीन हमारे लोगों को उठा रहा है और PM मोदी को अच्छे दिनों का इंतजार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश की स्थिति को शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘चीन ने पहले हमारे देश की जमीन पर कब्जा किया और अब हमारे नागरिकों का अपहरण व टॉर्चर कर रहा है। मोदी जी चुपचाप अच्छे दिनों का इंतज़ार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक खबर को भी साझा किया है। इसमें लिखा है कि अरुणाचल से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा कि चीन लगातार हमारे लोगों को उठा रहा है, सरकार इसका हल निकाले।

अरुणाचल प्रदेश से चीनी सेना द्वारा एक युवक के अपहरण की खबरें सामने आई थीं। मिराम तेरान नाम का यह युवक बाद में चीन में मिला। 27 जनवरी को उसे भारतीय सेना को वापस किया गया। मिराम के पिता ने आरोप लगाया था कि चीनी सेना द्वारा अपहरण किए जाने बाद उनके बेटे को शारीरिक व मानिसक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे लातों से मारा गया, इलेक्ट्रॉनिक शॉक दिए गए। इससे उनका बेटा सदमे में चला गया है।

पिछले दिनों चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश से जुड़ी सीमा पर गांव बसाने की भी खबरें सामने आई थीं। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी साझा की गई थीं। पेंटागन की रिपोर्ट में भी इसका जिक्र किया गया था। हालांकि, भारतीय सेना के सूत्रों ने इसका खंडन किया था। सेना के सूत्रों का कहना था कि चीन द्वारा गांव अपने कब्जे वाली जमीन पर बसाया गया है। भारत के नियंत्रण वाली जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है। भारतीय सीमा पूरी तरह सुरक्षित है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें