Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरीश रावत बोले- भाजपा के चक्रव्यू में अभिमन्यु नहीं अर्जुन है, और लालकुआं में अर्जुन के साथ कृष्ण भी हैं

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाल कुआं विधानसभा में चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गई हैं. घर घर जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। लालकुआं में उनके समर्थकों में भी जोश देखने को मिला। उन्होंने हरीश रावत का भव्य स्वागत किया और डोर टू डोर जाकर वोट मांगे। इस दौरान हरदा ने कहा कि इस बार लोकतांत्रिक महाभारत में हरीश रावत भाजपा के चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह नहीं बल्कि अर्जुन की तरह लड़ेंगे और पांडवों की विजय होगी।

वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा कि लोकतांत्रिक महाभारत में कुछ दिन का युद्ध हो चुका है। कौरव पक्ष मेरे ही कुछ अपनों की ज़िद के कारण और समझ के दूषितपन के कारण कौरव पक्ष प्रारंभिक चरण में मेरे चारों ओर घेरा बनाता दिख रहा है। मगर एक बात याद रखिये इस समय भाजपा के चक्रव्यू में अभिमन्यु नहीं हैं, अर्जुन है और यहां लालकुआं में अर्जुन के साथ कृष्ण भी हैं, युधिष्ठिर भी हैं, भीमसेन भी हैं, नकुल-सहदेव भी हैं और रथी-महारथी भी हैं तो माँ कुंती के रूप में मेरी माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है।# Uttarakhand Assembly Elections 2022

 

आगे हरीश रावत ने लिखा कि मैं हर मोर्चे पर पहुंचने का प्रयास करूंगा, प्रकृति के बाधाओं के बावजूद भी चाहे मुझे सड़क मार्ग से रात-रात जाकर के ठंड से सिकुड़ते लोगों से गुहार लगानी पड़े, मैं गुहार लगाऊंगा क्योंकि उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए पांडवों की जीत आवश्यक है। देव भूमिया, ग्वेल देवता हमें आशीर्वाद दें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें