Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: सटीक साबित हुआ मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बारिश, बर्फबारी का सिलसिला जारी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वनुमान सटीक साबित हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश शुरू हो गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। नैनीताल जिले में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के फाहे पड़ रहे हैं।

बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 24 से 36 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई है। 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को भी कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।

अल्मोड़ा में चार दिन की धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिससे ठंड में अचानक इजाफा हो गया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अचानक मौसम में बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वहीं, ठंड से बचने के लिए नगर पालिका ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। अचानक बदले मौसम से सुबह से ही लोग अपने घरों में अंगीठियाँ, हीटर जलाते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन तक मौसम इसी प्रकार का बना रह सकता है।

चुनाव आयोग ने भी खराब मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड में रखा है। गुरुवार से डाक मतपत्र से मतदान भी होना है जिसे देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही है। रास्तों पर जेसीबी आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें