Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रियंका गांधी ने जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में कई बड़ी बातें कहीं गई हैं। समाज के हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ व्यव्स्था की गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आने पर सिलेंडर के दाम पांच सौ के पार नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर 4 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, खास पैकेज बनाएंगे। साथ ही पर्यटन पुलिस का गठन किया जाएगा, जिससे रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन को बड़ा नुकसान हुआ है। उसको पटरी पर लाया जाएगा।

रोजगार में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की जाएगी। उसमें 40 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। कमजोर परिवारों के लिए 40 हजार की सालाना मदद दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम करेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें