Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: पांच सालों में BJP ने कुछ नहीं किया, प्रचार पर हो रहा खर्च

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में चार धामए हजार काम पर फोकस किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जो काम हुए थे, वही काम हर तरफ नजर आता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आते ही यह दिखाने का प्रयास किया जाता है कि हमने बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन पर खर्चा किया जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में भी सरकार के विज्ञापन लगाए गए हैं।

पेट्रोल-डीजल सस्ता करने का वादा किया गया था, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा का खुद का ही डबल इंजन ठप हो गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं पर घर का पूरा बोझ होता है। वो परिवार का भी ख्याल रखती है। कोरोना में भी सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं ने उठाया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हर पांच घंटे में एक महिला के साथ अत्याचार होता है। अस्पताल और डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगार महिलाएं हैं। यहां की भाजपा सरकार धर्म की बात करती है। ये नहीं बताएंगे कि पिछले पांच साल में कितने रोजगार दिए हैं।

शिक्षा और अन्य सुविधाओं के बारे में सोचना सरकार का काम है, लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना काल में सबने देखा कि ना तो लोगों को वैक्सीन मिली और ना ऑक्सीन मिल पाई।

उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। बजट में हीरे के दाम कम किए गए और दवाई के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। कहा कि पहाड़ पर सिलेंडर पहुंचते-पहुंचते 2000 हजार रुपये का हो जाता है। हमारी सरकार आपको 500 रुपये को सिलेंडर देगी, यह आपका हक है और ये हम आपको देंगे।

संघर्ष को मिटाने की जिम्मेदारी है और आपका हम आपको देना है। सरकार ने कुछ नहीं किया। महंगाई लगातार बढ़ रही है। खनन रोकने की कोई जहमत नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तभी बदलाव ला पाएगी, जब लोग जागरूक होंगे। लोगों को अपने हक के लिए लड़ना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें