highlightNainital

उत्तराखंड : सड़क हादसे में चार बहनों ने खो दिया इकलौता भाई, अस्पताल पहुंचाकर फरार हुआ चालक

ACCIDENT IN HILLS

हल्द्वानी : उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिसका कारण हेलमेट ना पहनना, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवर स्पी़ है। सड़क हादसों में कई परिवारों ने अपनों को खोया। ताजा मामला हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है जहां अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार दुकानदार को रौंद दिया। इसके बाद पिकअप चालक ही घायल अवस्था में दुकानदार को एसटीएच पहुंचाकर फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मौक पर पहुंची पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।जानकारी मिली है कि मृतक पंकज फूलचौड़ में दो बच्चों और पत्नी के साथ किराये के कमरे में रहता था और चार बहनों का इकलौता भाई था।

पुलिस के अनुसार मूल बसाड़ दन्या अल्मोड़ा और हॉल फूलचौड़ निवासी 29 वर्षीय पंकज पांडे पुत्र गंगा दत्त पांडे की देवलचौड़ क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। पंकज के दोस्त प्रकाश ने बताया सोमवार रात को दुकान बंद करने के बाद पंकज ने उन्हें फोन किया कि वो कुसुमखेड़ा में अपने चाचा के घर जा रहा है। देर रात प्रगति नर्सरी के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बहुत दूर जा गिरी और वो घायल हो गए।

जानकारी मिली है कि पिकअप चालत घायल को अस्पताल छोडकर फरार हो गया। पुलिस को चालक की तलाश है।

 

Back to top button