Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में आज आए 2100 से ज्यादा मामले, पांच की मौत, 2260 हुए ठीक

देहरादून : उत्तराखंड में आज रविवार को कोरोना के 2184 मामले सामने आए। बता दें कि आज मौतों का आकंड़ा हैरान कर देने वाला है। आज ऱविवार को प्रदेश में 2184 मामले सामने आए जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 5 कोरोना मरीज की मौत हुई है। आपको बता दें कि आज 2260 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

आपको बता दें कि आज शनिवार को अल्मोडा़ में 332, बागेश्वर में 64, चमोली में 71 , चंपावत में 36, देहरादून में 602, हरिद्वार में 199 , नैनीताल में 95, पौड़ी गढ़वाल में 167, पिथौरागढ़ में 80, रूद्रप्रयाग में 212, टिहरी गढ़वाल में 62, उधम सिंह नगर में 181, उत्तरकाशी में 93 मामले सामने आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें