Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

रुठों को मनाने पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और सांसद अजय भट्ट

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी पहुंचे। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गजराज बिष्ट को मनाने त्रिवेंद्र रावत उनके घर पहुंचे। आपको बता दें कि कालाढूंगी विधानसभा से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ गजराज बिष्ट चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने डैमेज कंट्रोल के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतारा है। इसी के साथ ये जिम्मेदारी सांसद से लेकर कई दिग्गजों को दी गई है। आपको बता दें कि कल नाम वापसी का दिन है, इसलिए भाजपा रूठों को मनाने में जुटी।

रुठों को मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट 

वहीं किच्छा विधानसभा में आज नैनीताल लोकसभा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट पार्टी से रूठों को मनाने पहुंचे हैं। किच्छा विधानसभा में टिकट न मिलने से नाराज़ सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के आवास पर पहुंच केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जल्होत्रा की सभी नाराजगी को दूर करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की बात कही.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला और विपिन जल्होत्रा के साथ कमरे में बात की। पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि विपिन मेरे प्रतिनिधि के साथ साथ छोटा भाई भी है. परिवार में नाराजगी होती है जिसे दूर कर लिया गया है और आगामी विधानसभा चुनाव में विपिन भाजपा को प्रचंड मतों से जिताएंगे। इस दौरान विपिन जल्होत्रा ने भी पार्टी से किसी भी प्रकार की नाराजगी न हो कि बात कही और भाजपा को चुनाव लड़ाने की बात कही।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें