Entertainment

अभिजीत बिचुकले का सलमान पर वार, कहा-बाप के दम पर है, उसके जैसे 100 गली में झाड़ू लगाने के लिए रखता हूं

बिग बॉस 15 से अभिजीत बिचुकले और सलमान खान के बीच कई बार बहस देखने को मिली। अभिजीत ने कई बार अपनी हदें पार की, जिस पर सलमान ने उन्हें खूब फटकार भी लगाई। अब अभिजीत बिचुकले ने बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद सलमान पर धावा बोला है। अभिजीत बिचुकले ने सलमान पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि उसे पता नहीं कि अभिजीत बिचुकले कौन है। मैं उसके जैसे 100 सलमान गली में झाड़ू लगाने के लिए रखता हूं।’

मीडिया को दिए बयान में अभिजीत बिचुकले ने सलमान को लेकर कहा कि सलमान खान जो है बाप के दम पर है। सलमान खान मुझे हलवा समझ रहा था और सलमान को लगता है कि ‘बिग बॉस’ उनकी वजह से चलता है, लेकिन यह सीजन मेरी वजह से चला है। सलमान खान खुद को क्या समझता है मुझे पता नहीं, लेकिन उसे पता नहीं अभिजीत बिचुकले कौन है।
सलमान को पता नहीं किससे पंगा ले रहा है
अभिजीत ने आगे कहा कि सलमान खान अब तक अंडे में है, उसे अंडे से बाहर आने की जरूरत है। उसको पता नहीं वह पंगा किससे ले रहा है। मुझे सलमान ने दिल्ली से आया कोई सिंगर या सामान्य व्यक्ति समझ लिया है क्या? मैं छत्रपति शिवाजी महाराज का वैचारिक वारिस हूं, यह सबको पता है। ऐसे 100 सलमान मेरी गली में झाड़ू लगाने के लिए रखता हूं।’  कहा कि अब तक बाघ पिंजरे में था इसलिए सलमान खान शिकारी बन रहा था। अब बाघ पिंजरे से बाहर आ गया है। सलमान अपने आप को समझते क्या हैं? अब उसे मैं दिखाऊंगा कि मैं क्या हूं। उसके जैसे 100 सलमान मैं गली में खड़े करूंगा।
अभिजीत ने सलमान पर लगाए ये आरोप

अभिजीत बिचुकले ने सलमान पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया और कहा कि वह बाहरी दुनिया में भी लोगों को फोन पर धमकी देते हैं। बकौल अभिजीत, ‘सलमान भेदभाव करते हैं। शो में सिर्फ नेगेटिव बातें एडिट करके दिखाते हैं। हमारी अच्छी बातों को नहीं दिखाते हैं। मेरी वजह से शो की टीआरपी बढ़ रही थी, जो सलमान से देखी नहीं गई। सलमान लोगों का मजाक उड़ाते हैं। फोन पर लोगों को धमकाते हैं। लॉकडाउन के दौरान कई बड़ी गलत घटनाओं में सलमान का नाम सामने आया है।’

Back to top button