Dehradun NewsHighlight

भारत सरकार ने की दिवंगत CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा

देहरादून : दिवंगत उत्तराखंड मूल के जनरल बिपिन रावत को भारत सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की है। बता दें कि कुल मिलाकर 128 भारतीय नागरिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं. इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है ।
पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), भाजपा के दिवंगत नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं. बता दें कि पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें