Entertainment

वामिका की फोटो VIRAL, अनुष्का ने रिएक्शन देते हुए कहा-प्लीज तस्वीरें क्लिक ना करें और ना छापें

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘हाय गाइज! हमें पता चलता है कि हमारी बेटी की तस्वीरें कल स्टेडियम में ली गईं और ये लगाता वायरल हो रहीं है। हम सभी आपको बताना चाहते हैं कि हमें ऑफ गार्ड कैप्चर किया गया और तब हमें मालूम नहीं था कि कैमरे की नजर हम पर ही हैं। अपनी बेटी की तस्वीर को लेकर हमारा रुख पहले जैसा ही है। हम आपसे उम्मीद करेंगे कि वामिका की तस्वीरें क्लिक ना करें या उसे कहीं ना छापें। इसके पीछे कारण वही है जैसा कि पहले बताया जा चुका है, थैंक यू।

दरअसल, रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के दैरान अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक लोगों ने देख ली है। वो पापा विराट कोहली को चीयर करते हुए कैमरें में कैद हो गईं। इस तरह वामिका की पहली तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई। एक इंटरनेट यूजर ने पहली बार वामिका का चेहरा दिखाते हुए एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। इससे विराट और अनुष्का के फैंस नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत यूजर को बच्ची का चेहरा छुपाने के लिए कहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें