National

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू हुए कोरोना संक्रमित, खुद को एक हफ्ते के लिए किया आइसोलेट

venkai naidu

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नायडू दूसरी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया जा चुका है। यही नहीं राज्यसभा सचिवालय में भी अब तक 271 लोगों को कोविड-19 पाजिटिव पाया जा चुका है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर कहा- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की कोविड जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उपराष्ट्रपति आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को एक हफ्ते के लिए आइसोलेट रखने का फैसला किया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपील की है कि हाल के दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वे भी अपनी कोविड-19 जांच करा लें और खुद को अलग कर लें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें