Bageshwar newsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरीश रावत का दावा, कहा- कांग्रेस की सरकार बनने पर गैरसैंण को बनाएंगे राजधानी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

बागेश्वर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज रविवार को बागेश्वर विधानसभा की जनता को वर्चुअली संबोधित किया। हरीश रावत कहां से चुनाव लड़ेंगे या चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं, ये जानकारी नहीं मिली है। पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं है। लेकिन वर्चुअल रैली में हरीश रावत ने बड़ा दावा किया है। जी हां हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैरसैंण को राजधानी बनाया जाएगा।

हरीश रावत ने कहा कि परिर्वतन की धारा और आवाज में बागेश्वर, कौसानी, गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, कांडा-कमस्यार की आवाज को शामिल किया जाएगा। कहा कि बागेश्वर कुली बेगार आंदोलन की धरती है। यहां परक्रमी पैदा हुए हैं। वीर, शौर्य चक्र विजेताओं की भूमि है। कहा कि 3 साल वो मुख्यमंत्री रहे। कपकोट की आपदा के घाव भरे। संपत्तियों की भरपाई की। निर्माण रिकॉर्ड समय में किए। कहा कि विकास के रास्ते क्षेत्र को आगे बढ़ाया। संसाधन बढ़ाए। औसतन वार्षिक आमदमनी एक लाख 75 हजार रुपये पार पहुंचाई। राजस्व दर साढ़े 19ज्ञ पहुंचाई।

हरीश रावत ने कहा कि आज विकास का ढांचा गड़बड़ा गया है। 5 साल तक डबल इंजन का शोर सुनाई दिया और वह स्टार्ट नहीं हुआ। आज केवल घोषणाएं हैं। धरातल पर नहीं उतरे। मुख्यमंत्री बदले गए। कोरोना समय को याद करें। लोगों को मरने को छोड़ दिया गया।

हरदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पटवारी, पुलिस समेत सभी विभागों में नौकरियां दीं। बेटियों को पुलिस में एसआइ बनाया। एक हजार से अधिक जवानों की भर्ती की। स्कूल, कालेज, आइटीआइ, डिग्री कालेज कांग्रेस खोले गए। जिसमें बेटियों को लाभ मिला। उन्हें डाक्टर, शिक्षक, इंजीनियर बनाने का सपना था। लेकिन इस सरकार ने घसियारी बना दिया । अब कांग्रेस की सरकार आई तो प्रत्येक बेटी को मोबाइल फोन दिया जाएगा। बकायदा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें