Almora NewsHighlight

शातिर रोडवेज बस चालक, सोच रहा था किसी को नहीं होगा शक, अब हुआ गिरफ्तार

devbhoomi news

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा की मुक्तेश्वर पुलिस ने एक रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार किया है जो की नशा की तस्करी कर रहा था। बस चलाते हुए वो नशे का कारोबार कर रहा था जिससे उस पर किसी को शक भी नहीं होता था।

बता दें कि अल्मोड़ा पुलिस ने रोडवेज बस चालक को 2 किलो चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने नशे की इस तस्करी को नाकाम किया है।मुक्तेश्वर पुलिस ने अल्मोड़ा जिले के थाना लमगड़ा के 55 वर्षीय कुंदन सिंह, पुत्र जसवंत सिंह, निवासी खांकर को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, आरक्षी त्रिलोक गोस्वामी, आरक्षी विपिन शर्मा, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी चालक संतोष कुमार, आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी वीरेंद्र चौहान शामिल रहे है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें