Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : यहां होंगे 26 जनवरी के कार्यक्रम, स्कूलों में नहीं होंगे आयोजन


देहरादून: इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम कोविड नियमों के अनुसार परेड मैदान में आयोजित किए जायेंगे। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 09ः30 बजे और मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड पर 10ः30 बजे राज्यपाल ध्वजारोहरण करेंगे।
इस बार कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, कवि गोष्ठी और विद्यालयों में आयोजित कराई जाने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जाएंगी। लोक निर्माण विभाग को अलग-अलग सिटिंग अरेंजमेन्ट इत्यादि के अनुसार स्थल निर्धारित करने को कहा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय करते हुए परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को संपादित करने के लिए निर्देश दिए।