Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में कोरोना का महा विस्फोट, आज आए 4800 से ज्यादा मामले, चार की मौत

देहरादून : कोरोना के लेकर आज उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि आज गुरूवार को उत्तराखंड में कोरोना का महा विस्फोट हुआ है। आज के आंकड़े ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।बता दें कि आज उत्तराखंड में 4800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वहीं 4 मरीजों की मौत हुई है।

बता दें कि आज प्रदेश भर में 4818 मामले सामने आए हैं जिसमें से अल्मोड़ा में 291, बागेश्वर में 106, चमोली में 158, चंपावत में 62, देहरादून में 1601, हरिद्वार में 706, नैनीताल में 692, पौड़ी गढ़वाल में 181, पिथौरागढ़ में 106, रुद्रप्रयाग में 101, टिहरी गढ़वाल में 161, उधन सिंह नगर में 590 और उत्तरकाशी में 63 मामले सामने आए हैं जिसमें जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 386951 तक पहुंच गया है।

आज 3422 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं तो वहीं प्रदेश में अब 24255 एक्टिव केस हो गए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें