Sports

खेल जगत से बड़ी खबर : सौरव गांगुली के साथ होगी जय शाह की भी छुट्टी!

विराट कोहली के साथ विवाद के बीच अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी अपना पद छोड़ना पड़ सकता है. उनके साथ ही सचिव जय शाह का कार्यकाल भी अक्टूबर-2022 में समाप्त होगा. जल्द इन दोनों के भविष्य पर फैसला लिया जाना है. सौरव गांगुली और जय शाह को अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के अहम पद सौंपे गए थे.

अगस्त 2018 को लागू नए ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ के अनुसार राज्य संघ या बोर्ड में छह साल के कार्यकाल के बाद तीन साल कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना अनिवार्य है. उस वक्त गांगुली के पास 6 साल के कार्यकाल में सिर्फ 9 महीने ही बचे थे, उन्हें कार्यकाल को बढ़ाने की स्वीकृति मिल गई थी. सौरव गांगुली साल 2015 में बंगाल क्रिकेट संघ से जुड़े थे, जबकि जय शाह गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली से टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था, लेकिन वह नहीं माने. साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से ठीक पहले विराट कोहली ने इसका खंडन कर दिया. विराट कोहली ने कहा कि मैंने बोर्ड को बताया कि मैं टी-20 की कप्तानी छोड़ना चाहता हूं, जब मैंने ऐसा किया तो बोर्ड ने मेरी इस बात को बहुत अच्छे ढंग से स्वीकार किया. किसी ने मुझे कप्तानी जारी रखने के लिए मुझसे नहीं कहा था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें