National

DSP के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्नी ने लगाया ये गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा

झारखंड : रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने पति पर ही गला घोंटकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि 14 जनवरी को उनके पति किशोर कुमार रजक ने गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वे किसी तरह अपनी जान बचाई। पति ने फिर उनके साथ मारपीट की, सिर पर गंभीर घात किया। इस कारण वे बेहोश हो गई तो उन्होंने उन पर पानी डाला। होश में आने पर फिर मारपीट की। इससे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आवेदन में कहा है कि मारपीट के कारण उनकी दायीं आंख की रोशनी कम हो गई और दाहिने कान से भी सुनने में दिक्कत आ रही है।

मारपीट के बाद उनको कमरे में छोड़कर चले गए और आवास के गार्ड व कर्मी को मुझे घर से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया। वे किसी तरह से डॉ सांत्वना शरण के हॉस्पिटल में इलाज कराई। वर्षा ने कहा है कि उनके पति ने पहले भी कई बार मारपीट की है। उन्होंने अपने और दो वर्ष के बेटे की सुरक्षा के लिए मामले में एफआईआर दर्ज करने की अपील की। दूसरी ओर, उन्होंने सोशल मीडिया में घटना से संबंधित बातों को पोस्ट कर मदद मांगी है।ॉ

एसडीपीओ किशोर ने सोशल मीडिया पर  शेयर की पोस्ट

एसडीपीओ किशोर ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर अपनी बात रखी और कहा है कि 26 अक्टूबर 2021 को रामगढ़ महिला थाना, प्रबंधक महिला उत्पीड़न केंद्र सखी वन स्टेप सेंटर रामगढ़ में उन्होंने पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के खिलाफ आवेदन दिया था। उन्होंने अपने आवेदन में पत्नी द्वारा आत्महत्या की धमकी देने व झूठी मारपीट कर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी झूठी मारपीट का आरोप और लगातार आत्महत्या की धमकी देकर उनका उत्पीड़न चार साल से कर रही है। पत्नी वर्षा श्रीवास्तव उनको प्रताडि़त करने के लिए थाना में उनके खिलाफ आवेदन देती रहती हैं। उन्होेंने अपने पोस्ट में कहा है कि इतना कुछ होने के बाद भी वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शांति से रहना चाहते थे। इसीलिए कभी सार्वजनिक रूप से पत्नी के खिलाफ कुछ नहीं बोला और न कभी लिखा। मुझे पूरा विश्वास है कि कोई साजिश चल रही है।

मेरे खिलाफ एफआईआर होने के बाद एक नेता ने अपने फेसबुक और ट्विटर पर उनके खिलाफ एफआईआर की कॉपी लगाकर पोस्ट किया है। बिना कोई नोटिस व विभागीय प्रक्रिया का पालन किए नेताजी ने मुझे निलंबित करने और गिरफ्तारी तक की मांग कर दी है।

May be an image of textNo photo description available.

​​​​​​​एसडीपीओ की पत्नी की शिकायत पर केस कर पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा-एसडीपीओ की पत्नी की लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 16/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना की एएसआई मालती कुमारी को मामले का अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद ही कार्रवाई होगी ; एसपी
रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वर्षा श्रीवास्तव की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। कोई मजिस्ट्रेट बयान दर्ज नहीं कराया गया है। पति-पत्नी के बीच का विवाद है। मामले की गहन पड़ताल के बाद ही आगे किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।​​​​​​​

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें