Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में आज जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, दिल्ली में बैठक

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल पहले ही बज चुका है। चुनाव तारीख का ऐलान हो चुका है। नामांकन होने हैं, लेकिन अब तक भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान ही नहीं किया है। साथ ही कांग्रेस ने भी अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। प्रदेश स्तर से तीन-तीन नामों का पैनल फाइनल कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जा चुका है।

नामों पर आखिरी मुहर दिल्ली में आज होने वाली भाजपा की बैठक में लगेगी। भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि कल होले वाली इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी।

आपको बता दें कि आज 19 जनवरी की शाम या फिर कल 20 जनवरी को भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। पहली लिस्ट में उन चेहरों के नामों का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है, जिन पर कोई विवाद की स्थिति नहीं है। हालांकि, जानकारों का यह भी कहना है कि कुछ नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें