Big NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में कोरोना से कोहराम, आज 4 मरीजों की मौत, आंकड़ा 3200 के पार

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज सोमवार को कोरोना का महा विस्फोट हुआ। बता दें कि आज मौतों का आकंड़ा भी डरा देने वाला है।। आज सोमवार को प्रदेश में 3200 से ज्यादा मामले सामने आए जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है। बता दें कि आज सोमवार को कोरोना के 3295 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 4 कोरोना मरीज की मौत हुई है। आपको बता दें कि आज 2067 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 3295 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 18196 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज शनिवार को अल्मोडा़ में 111, बागेश्वर में 39, चमोली में 137, चंपावत में 45, देहरादून में 987, हरिद्वार में 352, नैनीताल में 546, पौड़ी गढ़वाल में 289, पिथौरागढ़ में 60, रूद्रप्रयाग में 53, टिहरी गढ़वाल में 65, उधम सिंह नगर में 568, उत्तरकाशी में 43 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 373249 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7444 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।uttarakhand corona

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें