Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में कोरोना का कहर : आज आंकड़ा 2600 के पार, 17 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज रविवार को कोरोना का विस्फोट हुआ। बता दें कि आज एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना का कहर देखने को मिला। हालांकि आज बीते दिनों से कम मामले सामने आए। आज रविवार को प्रदेश में 2600 से ज्यादा मामले सामने आए।  स्वास्थ्य विभाग में अभी भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि आज रविवार को कोरोना के 2682 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 328 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 2682 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 17223 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज रविवार को अल्मोडा़ में 74, बागेश्वर में 71, चमोली में 35, चंपावत में 0, देहरादून में 1331 हरिद्वार में 351, नैनीताल में 188, पौड़ी गढ़वाल में 159, पिथौरागढ़ में 69, रूद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 79, उधम सिंह नगर में 281, उत्तरकाशी में 31 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 369954 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7440 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें