Big NewsDehradun News

सावधान! गुजरात से उत्तराखंड घूमने पहुंचे 40 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव

uttarakhand corona

ऋषिकेश : घूमना कहीं भारी ना पड़ जाए। बता दें कि बाहरी राज्यों से लोग घूमने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। घूमने के चक्कर में लोग अपनी सेफ्टी भूल जा रहे हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे ओरों को भी खतरा बढ़ रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि बॉर्डरों पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट चेक की जा रही है लेकिन फिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो रही है।

बता दें कि मुनिकीरेती पहुंचे 40 पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी को फिलहाल कोविड केयर सेंटर मुनिकीरेती में रखा गया है।जानकारी मिली है कि सभी कोरोना पॉजिटिव पर्यटक गुजरात से मुनि की रेती घूमने आए थे। कुल मिलाकर 70 पर्यटक घूमने आए थे जिसमे से 41 पर्यटकों की एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दरअसल, मुनिकीरेती तपोवन में स्वास्थ्य विभाग की टीम बदरीनाथ हाईवे पर बाहर से आने वाले पर्यटकों की एंटीजन जांच कर रही है। शनिवार को गुजरात से दो बस में सवार होकर पर्यटक यहां घूमने के लिए आए थे

। नोडल अधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की मौके पर ही एंटीजन जांच की गई, जिसमें 41 यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दो बस में सवार इन सभी यात्रियों को कोविड केयर सेंटर ऋषिलोक मुनिकीरेती में रखा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें